फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू को नमन करने दौड़ा सारा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जनपद में धूमधाम से मनाई गई। सरकारी कार्यालयों से लेकर निजी प्रतिष्ठानों तक महान हस्तियों के आदर्शों पर चलने की कसमें खाई गईं। खेल विभाग द्वारा पांच किमी की क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

कमिश्नरी में कमिश्नर और दीवानी में जिला जज की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुई। विकास भवन में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। थाना बन्ना देवी स्थित खादी आश्रम में विशेष कार्यक्रम हुआ। संस्था के मंत्री संतोष प्रसाद मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। डीएस कॉलेज के प्रवक्ता एसएन सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महीपाल सिंह ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि एडीएम सिटी अवधेश तिवारी रहे। वक्ताओं ने जहां बापू और खादी को एक दूसरे का पूरक बताया वहीं लोगों ने खादी वस्त्र खरीदकर बापू को नमन किया। 
स्कूल कॉलेजों केे अलावा शहर के विभिन्न इलाकों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर निगम सेवा भवन में गांधी और शास्त्री जयंती पर हुए कार्यक्रम में महापौर शकुंतला भारती और नगरायुक्त संतोष शर्मा ने कहा के शहर को स्वच्छ रखना ही महान विभूतियों के प्रति सच्चा नमन होगा। इस मौके पर उम्मीद सामाजिक संस्था के सौजन्य से 180 सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। विशेष सफाई अभियान चलाया गया। डीएम आवास से स्टेडियम तक हुई क्रास कंट्री रेस का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने किया।
विज्ञापन

 सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन डा. राकेश सक्सेना अध्यक्ष अहिंसा फाउंडेशन ने किया। वहीं मेडिकल रोड पर संजय बघेल की अध्यक्षता में पक्की सराय में स्वर साधना के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बापू को याद किया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रूही जुबैरी की अध्यक्षता में भी एक कार्यक्रम जिया कंपाउंड में हुआ। हजारा मल्टीकेयर के संस्थापक हरचरण शर्मा , रविन्द्र त्रिपाठी आदि ने भी बापू के आदर्शों पर चलने का प्रण लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें