स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रतीकात्मक
- फोटो : संवाद
बैंक से जुड़ा हुआ कोई काम है तो उसे 29 मार्च को ही निपटा लें, क्योंकि 30, 31 मार्च व 1 अप्रैल को बैंक शाखाओं में कार्य नहीं होंगे। 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश, 31 मार्च को संभावित ईद व 1 अप्रैल को बैंक लेखा बंदी के चलते बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि 31 मार्च को केवल सरकारी विभागों के लेनदेन के लिए ही संबंधित बैंक शाखाएं खुलेंगी।
अलीगढ़ जिले में सरकारी दफ्तरों में वित्तीय वर्ष समाप्ति को लेकर लेखा जोखा बंदी का दबाव बढ़ गया है। विभागीय अफसर एवं लेखा विभाग से जुड़े कर्मचारी हिसाब किताब मिलाने के साथ ही बचे बजट को खर्च करने में जुटे हुए हैं।
उधर, लीड बैंक मैनेजर राजेश सिंह कटारिया ने बताया कि 31 मार्च को केवल सरकार से संबंधित ट्रांजेक्शन के लिए संबंधित शाखाएं ही खुलेंगी। जिले भर में स्थापित 285 एटीएम से नकदी निकासी में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। बैंक के सभी एटीएम में पर्याप्त कैश उपलब्ध रहेगा।