फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के एटीएम खाली, जनता परेशान

विज्ञापन
स्वर्ण जयंती नगर में लगा एटीएम में नहीं है कैश - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
होली के त्योहार से पूर्व हर कोई खरीददारी में जुट जाता है। अब होली का त्योहार आने में मात्र चंद दिन का समय शेष है। ऐसे में खरीददारी शुरू हो गई है। लेकिन, बैंकों के खाली एटीएम से लोग परेशान हो रहे हैं। सोमवार को रामघाट रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एडीए स्थित पीएनबी, स्वर्ण जयंती नगर स्थित एक्सिस बैंक व बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम में पैसा नहीं था।
विज्ञापन

कई के सर्वर गड़बड़ाए हुए थे। इसके चलते ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्वर्ण जयंती नगर निवासी बुजुर्ग रामगोपाल ने बताया कि वह पैसा निकालने के लिये कई एटीएम में गये, लेकिन कहीं सर्वर गड़बड़ मिला तो कहीं पैसा नहीं था। ये स्थिति अन्य लोगों के सामने रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें