यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के अलीगढ़ जिला संयोजक प्रदीप चाैहान ने कहा है कि केंद्र सरकार के विरोध व अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बैंककर्मी 24 व 25 मार्च को हड़ताल करेंगे। 21 मार्च को कर्मी प्रदर्शन कर अपना विरोध जताएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि एक तरफ अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांगे अटकी हुई हैं तो दूसरी तरफ सरकार द्वारा बैंक कर्मचारियों को दिन-प्रतिदिन परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के समर्थन में 21 मार्च को शाम पांच बजे रैली निकाली जाएगी। उसके बाद पीएनबी सर्किल ऑफिस रामघाट रोड पर प्रदर्शन होगा। उन्होंने बैंककर्मियों से प्रदर्शन में पहुंचकर संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की है।