विरोध प्रदर्शन करते बैंकमर्की।
- फोटो : samvad
पीएलआई योजना के विरोध में सोमवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ( यूएफबीयू ) के आह्वान पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारियों ने कार्यस्थलों पर काली पट्टी पहनकर योजना के प्रति असहमति जताई।
उन्होंने मांग की कि इस योजना को तत्काल वापस लिया जाए और कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी चिंताओं का समाधान किया जाए। जिला संयोजक प्रदीप चौहान ने कहा कि यह योजना कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। इससे कार्य संस्कृति व सेवा शर्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने कहा कि कर्मचारी अब अतिरिक्त कार्य से इन्कार करेंगे।