ग्राम सिकुर्रा में पहलवानों के हाथ मिलवाते आयोजक
- फोटो : samvad
ग्राम सिकुर्रा में आयोजित कुश्ती दंगल में आखिरी मुकाबला में सचिन पहलवान तिरवाया विजेता रहे। परंपरागत दंगल का आयोजन किया गया जिसमें हाथरस, मथुरा के साथ ही आस-पास के गांवों के पहलवान भी पहुंचे। आखिरी मुकाबला वीकेश पहलवान मथुरा तथा सचिन पहलवान तिरवाया के मध्य हुआ, जिसमें सचिन पहलवान ने वीकेश को पटखनी देकर विजयी रहे। आयोजकों मुकेश कुमार प्रधान, डॉ. पीताम्बर सिंह गोला, सौदान सिंह, ओमवीर सिंह, श्योराज सिंह, पूरन सिंह, रघुवीर प्रसाद शर्मा ने नकद 5100 रुपयेदेकर सम्मानित किया गया। रेफरी की भूमिका नबल उस्ताद, रिसाल सिंह व सोनपाल सिंह रहे।