मां जानकी देवी महाविद्यालय पोरा हसायन (हाथरस) में सत्र 2024-25 सम सेमेस्टर की परीक्षा में परीक्षार्थियों द्वारा नकल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय ने समिति गठित कर दी। समिति ने अपनी जांच आख्या विवि प्रशासन को सौंप दी।
हाथरस के मां जानकी देवी महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने पर रोक लगा दी गई है। सत्र 2024-25 सम सेमेस्टर की परीक्षा में नकल का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद परीक्षा समिति ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध मां जानकी देवी महाविद्यालय पोरा हसायन (हाथरस) में सत्र 2024-25 सम सेमेस्टर की परीक्षा में परीक्षार्थियों द्वारा नकल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय ने समिति गठित कर दी। समिति ने अपनी जांच आख्या विवि प्रशासन को सौंप दी। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा समिति ने गठित समिति की आख्या के आधार पर आगामी सत्र 2025-26 (एक वर्ष) की परीक्षा में महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।
उत्तर कुंजियों पर आपत्ति है तो दर्ज कराएं
राजा महेंद्र प्रताप सिंह प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ की सत्र 2024-25 विशेष बैक की सम व विषम सेमेस्टर की परीक्षा सम्पन्न हो चुकी हैं। परीक्षाओं के पेपर कोड की उत्तर कुंजियों पर अगर किसी विद्यार्थी को आपत्ति है, तो वह आठ अक्तूबर तक ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राप्त आपत्तियों की विशेषज्ञ समिति द्वारा जांच के बाद संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर मूल्यांकन कराया जाएगा।