क्षेत्र के तेहरा मोड़ के पास रविवार दोपहर एक बाइक अचानक फिसलने से सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मथुरा के कृष्णा नगर स्थित संजय नगर निवासी दीपक कुमार घर से कासगंज के लिए जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे संतुलन बिगड़ने से तेहरा मोड़ पर बाइक फिसल गई। वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस न घायल अवस्था में उन्हें छर्रा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। संवाद