फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बजरंग दल के पदाधिकारियों ने गोवंश से लदी गाड़ी पकड़ी, हंगामा

विज्ञापन
हंगामा कर रहे बजरंग दल के पदाधिकारियों से बातचीत करती पुलिस। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना गभाना क्षेत्र के अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे स्थित पला सल्लू गांव के पास बुधवार शाम एक मैक्स गाड़ी में चार गोवंशों को लेकर जा रहे चार युवकों को बजरंगदल के पदाधिकारियों ने पकड़ लिया। गोवंश कटने की आशंका जता कर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में पता चला कि पशुपालक गोवंशों को मेरठ से खरीदकर लाए थे। बजरंग दल के गोरक्षा प्रमुख महानगर करन चौधरी ने इस मामले में गाड़ी में सवार चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर गभाना थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को मेरठ की सरधना पशु पैंठ से चार गाय खरीद कर खरीदकर चार युवक मैक्स गाड़ी से जवाहर गांव जा रहे थे। जैसे ही शाम को पला सल्लू के पास पहुंचे, तभी बजरंग दल के लोगों को गाड़ी में गाय लदी देख कर कट्टी के लिए ले जाने का शक जाहिर किया। पीछा करते हुए गाड़ी को पकड़ लिया। जानकारी पर ग्रामीण व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना पाकर थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंच गए।
बजरंग दल के लोगों ने गायों को को कट्टी के लिए ले जाने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस गायों से भरी गाड़ी को थाने ले आई। जहां मैक्स सवार लोगों ने पैंठ से खरीदी गई गायों का बिल पुलिस को दिखाया। इस पर पुलिस ने चारों गोवंशों को खेड़ा खुशखबर स्थित गोशाला के लिए भिजवा दिया। मामले में बजरंगदल के जिला गोरक्षा प्रमुख करन चौधरी ने चार लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगा कर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें