फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर को जमीन पर गिराया

Thu, 08 Feb 2018 01:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
बजरंग दल के प्रखंड संयोजक पंकज पंडित को पकड़ कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे एक बार फिर सोफा नहर के किनारे गोवंश के अवशेष मिलने से माहौल गरमा गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। इंस्पेक्टर खैर दिनेश चंद्र दुबे को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अवशेष छीनने के प्रयास में जमीन पर गिरा दिया। खींचतान में उनकी वर्दी के बटन तक टूट गए। इस पर पुलिस ने तीन बजरंग दल कार्यकर्ताआें को हिरासत में ले लिया तो आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने खैर कोतवाली घेर ली।
विज्ञापन


कोतवाली में एसपी देहात, एसडीएम एवं सीओ की मौजूदगी में बजरंग दल नेताओं की गर्मागर्म बहस हुई। पुलिस अधिकारियों का कड़ा रुख देख बजरंग दल एवं विहिप नेताओं ने भविष्य में रोड जाम न करने का लिखित में आश्वासन दिया, जिसके बाद पकड़े गए तीनों बजरंग दल कार्यकर्ताओं को निजी मुचलके पर पुलिस ने थाने से छोड़ दिया।

बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सोफा नहर किनारे गोवंश के अवशेष पड़े होने की सूचना दी। इस पर पीआरवी के सिपाही पहुंच गए। अवशेष एकत्र कर एक कट्टे में रखकर ले जाने लगी, तभी बजरंग दल टप्पल के प्रखंड संयोजक पंकज पंडित, अभिषेक वर्मा, जितेंद्र उपाध्याय, नागेंद्र शर्मा, मंजीत चौधरी, सुदामा शर्मा, दिनेश आदि तमाम कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। वह सभी पुलिस वैन के आगे लेट गए और सिपाहियों से अवशेष भरी बोरी छीन ली।
विज्ञापन


इस खबर पर इंस्पेक्टर खैर दिनेश चंद्र दुबे मौके पर पहुंचे। मिले अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कहने लगे, लेकिन बजरंग दल कार्यकर्ता इस बात पर तैयार नहीं थे। उनमें अवशेष छीनने को लेकर इंस्पेक्टर से खींचतान होने लगी। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर को नीचे गिरा दिया। इस पर इंस्पेक्टर ने सिपाहियों को आवाज लगाते हुए उनको किसी तरह छुड़ाया। इस खींचतान में उनकी वर्दी के बटन टूट गए।

उधर इस बवाल की खबर अधिकारियों तक पहुंची तो एसडीएम जोगिंदर सिंह, एसपी देहात डा. यशवीर सिंह, सीओ तेजवीर सिंह कई थानों की फोर्स लेकर पहुंच गए। पुलिस अवशेष के साथ ही बजरंग दल कार्यकर्ता पंकज पंडित, अभिषेक वर्मा तथा जितेंद्र उपाध्याय को पकड़कर थाने ले गई। इससे आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ता शिवाला नहर पुल पर एकत्रित हो नारेबाजी कर जाम लगाने का प्रयास करने लगे। यहां पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री धर्मा भैया, जिला प्रभारी बजरंग दल धर्मवीर चौहान, आरएसएस के विभाग प्रचाकर रामकुमार आर्य आदि पहुंच गए। उन्हाेंने कार्यकर्ताओं को जाम लगाने से रोका। वहां से सभी कोतवाली पहुंचे।

आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा गोवंश या अन्य तरह के पशुओं का चोरी करके कटान करना निंदनीय है। मगर उससे ज्यादा निंदनीय वह कृत्य है, जो आज तथाकथित हिंदुवादियों द्वारा किया गया है। यहां इन हिंदुवादियों ने सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे कोतवाल के साथ ही ऐसा व्यवहार किया गया है, जैसे किसी अपराधी संग किया जाता है। जब शासन सत्ता में बैठे लोग ही इस तरह कानून हाथ में लेंगे तो कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।    -चौ. बिजेंद्र सिंह, पूर्व सांसद
विज्ञापन


सड़क जाम करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। क्षेत्र की फिजा खराब करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 
-डा. यशवीर सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें