गाौकशी के विराोध में प्रदऱ्श्ान करते बजरंग दल के काऱ्यकताऱ्र्ता
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
अतरौली में गौकशी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बजरंगदल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने गोमाता की रक्षा के लिए शहर में जुलूस निकाला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बजरंगदल के केदार सिंह चौहान ने कहा कि गौमाता की रक्षा के लिए हम अपने प्राण देने के भी तैयार हैं। हमारी जान ही क्यों न चली जाए लेकिन हम गोहत्या बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस ठीक से अपना काम नहीं कर रही। जगह जगह गोकशी के घटनाएं सामने आ रही हैं। रात को गश्त के बावजूद भी गोमाता से भरे ट्रक आसानी से निकल जाते हैं। जिले में ऐसा कोई दिन नहीं जब गोकशी के घटनाएं सुनने में न आ रही हों। बुधवार को जवां में भी गोकशी हो गई। गोकशी के विरोध में तमाम कार्यकर्ता जुट गए और शहर में जुलूस निकालते हुए पीएनबी पर पहुंच गए। वहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान रामकुमार आर्य, राष्ट्र सौरभ, सौरभ भारद्वाज, संतू, राहुल, रूपेश, नरेंद्र, लालमन, पंकज, रजनेश गुप्ता, अनुज, तिलक राजपूत, चिंटू चौधरी, सोनू आर्य, अरुण आदि थे।