सत्र न्यायाधीश डॉ.बब्बू सारंग की अदालत से महानगर के रोरावर क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड आदि बनवाकर रह रहे रोहिंग्या सहित कई अन्य मामलों के आरोपियों की जमानत खारिज की हैं। डीजीसी फौजदारी धीरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार रोरावर पुलिस ने खुफिया रिपोर्ट के आधार पर 2 अगस्तर 2021 को मो.हसन निवासी माफिसा कॉक्स बाजार बंगलादेश हाल रोरावर निवासी को पकड़ा था।
पूछताछ में वह रोहिंग्या पाया गया और उसने स्वीकारा कि वह फर्जी तरीके से भारत में आधार कार्ड बनवाकर रह रहा है। इस मामले में जमानत खारिज की गई है। इसके अलावा दहेज हत्या में बरौला बन्नादेवी के लाल मोहम्मद व मरजीन की जमानत खारिज की है। इसी तरह इगलास की सुनीता की दहेज हत्या में, खैर के सुमित की जमीनी धोखाधड़ी में, पूर्वी दिल्ली की मुवीना की दहेज उत्पीड़न व कुकर्म में, निधौली एटा के प्रवीन व दानवीर की किशोरी के अपहरण में, पिसावा के मोनू गिरी व गजेंद्र की हमले में जमानत खारिज की गई है। ब्यूरो