फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: पुलिस भरती परीक्षा के सॉल्वर गैंग की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज डॉ.बब्बू सारंग की अदालत से यूपी पुलिस की दरोगा भरती परीक्षा में हैकिंग के जरिये पेपर सॉल्व कराने जा रहे गैंग के सरगना सहित छह सदस्यों की जमानत अर्जी खारिज की गई है। बता दें कि एसटीएफ के इनपुट पर बन्नादेवी पुलिस ने नगला कलार लच्छिमपुर इलाके में परीक्षा केंद्र के पीछे के मकान से इस गैंग के कुछ सदस्य पकड़े गए थे। बाद में कुछ कोर्ट में हाजिर हुए थे।
विज्ञापन

डीजीसी फौजदारी धीरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार दरोगा भरती परीक्षा में हैकिंग के जरिये पेपर सॉल्व करने की तैयारी कर रहे गैंग के सरगना योगी चौधरी, कुलदीप, उमेश निवासी नारायणपुर खैर, रोहित उर्फ भूरा गभाना, हिमांशु निवासी हरिद्वार, मोहन निवासी आगरा को की जमानत अर्जी खारिज की गई है। इसके अलावा दहेज हत्या में हरदुआगंज के नगला वासत अली की सुनीता की, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में चंडौस के जयवीर सिंह की, नई बस्ती के नसीम व शमीम की और विजयगढ़ के पदम सिंह की हत्या में जमानत अर्जियां खारिज की गई हैं।
वसूली के आरोपी सिपाही व साथी की जमानत अर्जी खारिज
अलीगढ़। लोधा क्षेत्र में पिछले दिनों युवक को फोन करके बुलाकर गाड़ी में बैठाकर वसूली के आरोपी सिपाही मोनी निवासी बैना व नौहझील मथुरा के विपिन की जमानत अर्जी खारिज की गई हैं।
विज्ञापन

तारिक मामले में नहीं हो सकी बहस, तारीख नियत
महानगर के बाबरी मंडी इलाके में हुई मो.तारिक की हत्या में शुक्रवार को भी बहस नहीं हो सकी। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं के न होने के कारण न्यायालय ने इस मामले में अब 21 तारीख नियत कर दी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता नीरज चौहान के अनुसार अब अगली तारीख पर मामले में बहस पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि इस मामले में भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें