नुमाइश में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला डबल्स वर्ग में लवली और शोभा की जोड़ी विजेता घोषित हो गई है। इसके अलावा महिला सिंगल्स, पुरुष सिंगल और पुरुष डबल्स के मुकाबले आयोजित हुए।
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के तहत आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीएम प्रशासन डीपी पाल ने फीता काटकर किया।
यहां पूर्व एमएलसी व बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विवेक बंसल, सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, बैडमिंटन संघ के सचिव कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, एएमयू बैडमिंटन कोच खुसरो मारूफ, उप्र ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव मजहर उल कमर, चंदू, अतिन, मोहित, मनोज, लवली, निमेष, आमिर आदि मौजूद रहे। आज (बृहस्पतिवार को) महिला सिंगल्स में शोभा और नित्या। पुरुष सिंगल में निमेष और प्रदीप व पुरुष डबल्स में अभिषेक-प्रांशु का मुकाबला पारस और जॉन के साथ होगा।