स्पोर्ट्स प्रदर्शनी में आयोजित प्रतियोगिता में कुश्ती लड़ते पहलवान ।
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ में जल्द ही राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पहलवान मिट्टी के जरिए गद्दे पर कुश्ती लड़ने का अभ्यास करें। इससे खिलाड़ियों का भविष्य संवरेगा। मिट्टी की कुश्ती का राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोई भविष्य नहीं है। यह बात बुधवार को नुमाइश की कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश उपाध्याय ने कही।
जिला कुश्ती एसोसिएशन के सचिव भगत सिंह बाबा, कार्यकारी अध्यक्ष गंगे पहलवान, बिलाल पहलवान, कुश्ती प्रशिक्षक बृजेश, एएमयू कुश्ती प्रशिक्षक राकेश चौधरी ने अलीगढ़ आगमन पर फूलमाला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती प्रारंभ हुईं। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिल कुमार, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, मजहर उल कमर, मुजाहिद असलम, डॉ. रक्षपाल सिंह, एएमयू असिस्टेंट फाइनेंस ऑफिसर तौफीक अहमद खान, अजय सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे।