नामांकन वापसी की तिथि समाप्त होने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। अध्यक्ष पद पर छह लोगों ने नामांकन किया था, जिनमें से दो ने नामांकन वापस ले लिया है। एक के नामांकन को स्वीकार नहीं किया गया। अब अध्यक्ष पद पर मुख्य मुकाबला अबू बकर, अजय सिंह एवं मशकूर उस्मानी के बीच है। उपाध्यक्ष पद पर छह एवं सचिव पद पर पांच छात्र नेता मैदान में हैं।
मंगलवार को अध्यक्ष पद पर दावेदारी करने वाले फारूख आलम एवं अवनीत कुमार ने नामांकन वापस ले लिया। इलियास खान के नामांकन को स्वीकार नहीं किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी मुजिबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि कैबिनेट पद पर एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया है। इस तरह अब उपाध्यक्ष पद पर 6, सचिव पद पर 5 एवं कैबिनेट के 10 पद के लिए 33 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। एएमयू कोर्ट की 11 सीटों के लिए 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लाइफ साइंस फैकल्टी से सिर्फ वाई हबीब का नामांकन हुआ है, इसलिए उनका चुना जाना तय है।
निर्णायक स्थिति में हैं इंजीनियरिंग फैकल्टी के छात्र
कौशल कुमार ओझा
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी फैकल्टी के छात्र निर्णायक स्थिति में होंगे। स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सिर्फ इंजीनियरिंग के 3199 मतदाता हैं।
इनमें यूनिवर्सिटी पालीटेक्निक ब्वायज के 1358 एवं वीमेंस पालीटेक्निक के 454 मतों को जोड़ दें, तो यह संख्या 5005 तक पहुंच जाती है। मतों के हिसाब से सोशल साइंस फैकल्टी दूसरे स्थान पर महत्वपूर्ण भूमिका में है। इसमें मतदाताओं की संख्या 3196 है। जबकि मतों के आधार पर तीसरे स्थान पर साइंस फैकल्टी है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 2694 है। 1888 मतों के साथ आर्ट फैकल्टी चौथे स्थान पर है। खास बात यह है कि आर्ट फैकल्टी एवं सोशल साइंस फैकल्टी की अधिकतर क्लास आर्ट फैकल्टी बिल्डिंग में चलती हैं।
इस बिल्डिंग के मतों को जोड़ दिया जाए तो मतदाताओं की संख्या 5 हजार से अधिक पहुंच जाती है। ऐसे में आर्ट फैकल्टी बिल्डिंग भी छात्र संघ चुनाव में निर्णायक भूमिका में है। कुल करीब 18188 मतदाताओं में से 1772 मेडिसिन, 916 कामर्स, 696 लाइफ साइंस, 618 लॉ, 555 मैनेजमेंट स्टडीज एवं रिसर्च तथा इंटरनेशनल स्टडीज, 426 यूनानी मेडिसन एवं 416 एग्रीकल्चर एवं थियोलोजी के मतदाता है।
सभी पदों के उम्मीदवारों के नाम
अध्यक्ष
1. अबू बकर, पीएचडी
2. अजय सिंह,
बीएएलएलबी
3. मशकूर अहमद
उस्मानी, बीडीएस
उपाध्यक्ष
1. एजाज अहमद, पीएचडी
2. फैसल नदीम, एमकॉम
3. रावफराज वारिस, एमटेक
4. सज्जाद सुभान राथर, पीएचडी
5. वसील के, पीएचडी
6. विक्रांत जौहरी, एमएफसी
सचिव
1. अदनान आमिर, बीएएलएलबी
2. इमरान खान, एमसीए
3. मो. फहद, एमएईबीएम
4. सैयद आतिफ वारसी, बीएएलएलबी
5. यासिर अली खान, पीएचडी
कैबिनेट उम्मीदवार
1. आदिल गुलाम डार, एमए, 2. आमिर खान, एमटीए, 3. अजहर शहाब, एमए, 4. बिंदुसार, एमए, 5. फरहान जुबैरी, बीएसडब्लू, 6. हुसैन सईद, बीएसडब्लू, 7. इबा महफूज, डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, 8. इश्तियाक अहमद रब्बानी, बीए आनर्स, 9. के शिटु शर्मा, बीटेक, 10. माज अहमद, एमटीए, 11. मतीन सराफ, बीए आनर्स, 12. मो. नजमुल साकिब, बीकॉम, 13. मोहम्मद आरिफ, बीवॉक आनर्स, 14. मोहम्मद कैफ फारूकी, एमए, 15. मो. आसिम, बीए आनर्स, 16. मो. नदीम, बीए आनर्स, 17. मो. ओसामा, बीए आनर्स, 18. मो. सज्जाद, बीई, 19. मो. शाहबाज शफीक, बीवॉक, 20. मो. शाहरुख, बीएसडब्लू, 21. मो. जीशान अली, बीटेक, 22. नबीला जेहरा, बीएएलएलबी, 23. नदीम आलम, बीए आनर्स, 24. साजिद खान, बीए आनर्स, 25. साकिब अली, बीए आनर्स, 26. समरीन फरहा, बीयूएमएस, 27. सईम हुसैन, बीवॉक, 28. शेख मो. आदिल सलाम, बीवॉक, 29. सैयद मोहम्मद शाहबाज, बीकॉम आनर्स, 30. सैयद मो. शाजेब, एमए, 31. उजैर अली खान, एमए, 32. जैद शेरवानी, बीएसडबल्यू, 33. जोहैब अहमद, बीकॉम आनर्स
एएमयू कोर्ट चुनाव के उम्मीदवार
फैकल्टी सोशल साइंसः 1. दानिश एजाज, बीए आनर्स, 2. मो. हसीर खान, एमए, 3. मो. सुभान, बीए आनर्स। आर्टः 1. अदनान खान, एमए, 2. मो. अदनान, बीए आनर्स, 3. मो. हिलाल अहमद, एमए। इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजीः 1. कामरान खान, बीई, 2. मो. सलमान इलियास, बीटेक। साइंसः 1. अनुस उर रहमान, बीएससी आनर्स, 2. मो. शाबाज अली खान, एमसीए। मेडिसिनः 1. अरमान खान, एमबीबीएस, 2. मो. अमन महमूद, एमबीबीएस। लाइफ साइंसः 1. यावर हबीब, एमएससी। कामर्सः 1. मोहम्मद अब्दुल्लाह, बीकॉम आनर्स2. शादाब अली, बीकॉम आनर्स, 3. योेगेंद्र हरी पंडित, बीकॉम आनर्स। यूनानी मेडिसिनः1. मो. मुकर्रम, बीयूएमएस, 2. मोइनुद्दीन, एमडी। लॉः 1. इम्तियाज अहमद, बीएएलएलबी, 2. मो. कासिफ सुल्तान, बीएएलएलबी, 3. शाहनवाज खान, बीएएलएलबी। मैनेजमेंट स्टडीज, रिसर्च एंड इंटरनेशनल स्टडीजः 1. आकिब खान, बीए आनर्स, 2. यासिर अहमद, एमबीए। एग्रीकल्चर साइंस एंड थियोलोजीः 1. फिरोज अहमद अंसारी, पीएचडी, 2. अनम फातिमा, एमएससी, 3. तलहा बिन तारिक, एमए
चुनाव कार्यक्रम
6 दिसंबर - प्रत्याशियों को सीरियल नंबर का आवंटन
9 दिसंबर - यूनियन हॉल से प्रमुख चेयर उम्मीदवारों की फाइनल स्पीच
11 दिसंबर - एएमयू छात्र संघ चुनाव, मतदान के बाद मतगणना
सचिव पद पर आतिफ की दावेदारी खतरे में
एएमयू छात्र संघ चुनाव में सचिव पद के उम्मीदवार सैयद आतिफ वारसी के खिलाफ कुलपति एवं मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत की गई है। ई-मेल से की गई शिकायत में कहा गया है कि सैयद आतिफ वारसी का एक मामला पटना हाईकोर्ट में चल रहा है। अब सैयद वारसी के खिलाफ शिकायत की जांच की जा रही है। नामांकन में सैयद आतिफ वारसी ने हाईकोर्ट में मामला चलने की जानकारी नहीं दी है। शिकायत सही पाये जाने की स्थिति में सैयद आतिफ की दावेदारी खतरे में पड़ गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
टेंपो हाई करने में जुटे हैं समर्थक
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कैबिनेट उम्मीदवारों के समर्थक अपने-अपने नेताओं का टेंपो हाई करने के लिए हवा बना रहे हैं। कैंपस के पेड़ व विभागों पर प्रत्याशियों ने हाथ से लिखे पोस्टर लगाए हैं। एएमयू कोर्ट का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी कैंपस के अतिरिक्त वीमेंस कॉलेज में भी चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं।