फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरी मंडी में शोहदों ने बिगाड़ा सौहार्द..पथराव-फायरिंग

Thu, 21 Jul 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाबरी मंडी में शोहदों ने बिगाड़ा सौहार्द..पथराव-फायरिंग - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
 महानगर के अतिसंवेदनशील बाबरी मंडी बजरिया इलाके में बुधवार देर रात नवविवाहिता को खींचने की कोशिश और छेड़खानी ने सौहार्द बिगाड़ दिया। यहां दो समुदायों में जबरदस्त पथराव हुआ और एक पक्ष ने हवाई फायरिंग तक कर दी।
विज्ञापन

करीब आधा घंटे तक यहां जमकर पथराव होता रहा और शुरुआती सूचना पर कम संख्या में पहुंचा पुलिस बल भी मूकदर्शक बना रहा। बाद में भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने जैसे-तैसे हालात काबू किए। घटना के बाद देर रात विवाहिता परिवार के समर्थन में मेयर सहित तमाम भाजपाई थाने पहुंच गए। जहां थाने के बाहर तत्काल गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। देर रात तक भाजपाई थाना घेरे हुए थे और हंगामा-धरना जारी था।
बाबरी मंडी बजरिया निवासी युवती ने पड़ोस के ही सजातीय युवक से सात माह पूर्व प्रेम विवाह किया है। बुधवार देर शाम युवती पति संग बाइक पर मायके किसी परंपरा के निर्वहन के लिए आई थी। यहां से वापस लौट रही थी, तभी मिश्रित आबादी वाले बजरिया पीली कोठी के पास रात करीब पौने दस बजे रास्ते में पहले से बैठे दूसरे समुदाय के तीन-चार युवकों ने युवती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उसकी साड़ी खींची और जैसे ही बाइक रुकी तो उसे उतारकर गली में खींच ले जाने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस पर पति ने ऐतराज जताया तो आरोपियों ने दोनों से मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में युवती के गले से जंजीर व मंगलसूत्र तक लूट लिया। फिर पति को जमकर पीटा और गाड़ी तक क्षतिग्रस्त कर दी। पीछे से युवती का ससुर खबर मिलते ही आया तो उसको भी पीटा गया। इसके बाद शौहदे भाग गए।
बाद में पीड़ितों ने अपने मोहल्ले में जाकर जब बात बताई तो वहां से लोग एकत्रित होकर शिकायत करने नूनेर गेट की ओर जा रहे थे। आरोप है कि तभी वहां सामने से पथराव शुरू हो गया। इसके बाद दोनों ओर से करीब आधा घंटे तक पथराव चला और आरोप है कि हवाई फायरिंग तक हुई।
सूचना पर जयगंज चौकी से पुलिस बल पहुंचा। मगर बलवाइयों के आक्रामक रुख को देख पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बवाल की खबर पर सासनी गेट एसओ के अलावा कोतवाली प्रभारी, एसओ देहली गेट, सीओ प्रथम, बाद में एडीएम सिटी, एसपी सिटी आदि तमाम लोग पहुंच गए।  काफी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़कर बवाल शांत कराया। यहां झगड़े व पथराव में महिला के पति, ससुर सहित चार लोग जख्मी हुए हैं। बाद में मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया।
इसके बाद देखने में आया कि एक तरफ बजरिया और दूसरी तरफ नूनेर गेट इलाका ईंटों से अटा पड़ा था। इसके बाद मेयर सहित तमाम भाजपाई पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंच गए। जहां मुकदमे को तहरीर दी जाने लगी और बातचीत के दौरान तत्काल गिरफ्तारी की जिद पर भाजपाई थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। जिन्हें अधिकारी समझाने की कोशिश में लगे थे।
सीओ को चूिड़यां भेंट कीं दरोगा के निलंबन की मांग
अलीगढ़ । चौतरफा मिश्रित आबादी वाले अतिसंवेदनशील बाबरी मंडी बजरिया इलाके में बुधवार रात जो हुआ वह एक दिन का नहीं, बल्कि कई बार का किस्सा है। एक दिन पहले ही एक एक्सीडेंट का विवाद हुआ था। मौके पर पहुंचे दरोगा ने दो आरोपियों को थाने लाकर छोड़ दिया। आज भी उसी दरोगा के सामने पथराव होता रहा। जब थाने पर दरोगा की इस कार्यशैली पर खुद पीड़ित महिला व इलाके के लोगों ने ऐतराज जताया तो दरोगा ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। बस इसी बात पर पब्लिक भड़क गई और धरने पर बैठ गई।
नाराज लोगों ने दरोगा के निलंबन की मांग मुखर कर दी। जब सीओ ने समझाने की कोशिश की तो खुद पीड़ित महिला ने सीओ को चूड़ी भेंट कर दीं। बाद में सीओ यही कहते रहे कि आप लोग यहां से हटेंगे तो हम गिरफ्तारी  करने जाएंगे। मगर देर रात तक धरना जारी था। मौके पर घटनाक्रम के बाद मेयर शकुंतला भारती, भाजपा नेता संजीव राजा, महानगर अध्यक्ष भाजपा विवेक सारस्तव, मानव महाजन, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष मनोज शर्मा, राजीव अग्रवाल, राजकुमार सहयोगी, योगेश वार्ष्णेय आदि तमाम भाजपाई एकत्रित होकर पहुंच गए।
यहां एडीएम सिटी भी वार्ता के लिए मौजूद रहे। तहरीर लिखी जा रही थी, तभी तत्काल गिरफ्तारी की बात शुरू हो गई। मगर तभी किसी ने यह किस्सा छेड़ दिया कि कल ही एक्सीडेंट के दो आरोपी एनसीआर दर्ज होने के बाद भी इलाके के दरोगा ने छोड़ दिए। इस पर खुद दरोगा बीच में आ गया और उसने अभद्र भाषा बोल दी। बस इसी बात पर बात बिगड़ गई और सभी लोग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। यहां जब सीओ प्रथम राजकुमार उन्हें समझाने लगे तो खुद पीड़ित महिला ने उन्हें चूड़ी देते हुए कह दिया किजब आपकी पुलिस के सामने ही पथराव हो रहा था। तो अब कैसे भरोसा कर लें।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें