फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव सहित तीन अलीगढ़ कोर्ट में तलब

Sat, 25 Mar 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
कमीशन एजेंट के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति की याचिका पर स्थानीय अदालत ने योग गुरु बाबा रामदेव को धोखाधड़ी के एक मामले में अदालत में तलब किया है। इसके लिए एसएसपी हरिद्वार को पत्र प्रेषित किया गया है। बाबा रामदेव सहित तीन अन्य लोगों को भी एडीजे- 8 की कोर्ट ने 14 अप्रैल की सुबह 10.30 बजे तलब किया है
विज्ञापन

गोंडा के गांव रुदायन तारापुर निवासी ऋषि सारस्वत का आरोप है कि भारत स्वाभिमान पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड व युवा भारत किसान संगठन पतंजलि योग समिति में वह एजेंट के रूप में काम करता था। सन 2010 में उसने 5 हजार रुपये प्रति महीने मेहनताने पर काम किया।
इसके अलावा उसका कंपनी से कमीशन भी तय था, लेकिन कंपनी ने उसे सिर्फ मेहनताना दिया कमीशन नहीं दिया। जबकि उसने अपनी कार्य अवधि में कंपनी को भरपूर बिजनेस दिया।  अदालत में दायर की गई याचिका में बाबा रामदेव निवासी दिल्ली-हरिद्वार रोड थाना बहराबाद हरिद्वार, उनके भाई राम भारत यादव सीएमडी पतंजलि लश्कर रोड थाना घनपुरा हरिद्वार, राकेश शर्मा, सीएमडी लश्कर रोड थाना घनपुरा हरिद्वार को भी आरोपी बनाया। ऋषि सारस्वत के वकील सरदार मुकेश सैनी ने बताया कि 30 जुलाई 2016 को निचली अदालत में याचिका खारिज कर दी गई थी। रिवीजन पर एडीजे- 8 की कोर्ट ने 14 अप्रैल की सुबह 10.30 बजे आरोपियों को तलब किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें