रात जब सभी लोग घर पर मौजूद थे, तभी मुस्कान अपने कमरे में गई और आत्मघाती कदम उठा लिया। काफी देर तक हलचल न होने पर जब परिजनों ने देखा, तो उनके होश उड़ गए।
अलीगढ़ में थाना देहली गेट क्षेत्र के नगला मसानी इलाके में 3 मई रात बीए की छात्रा मुस्कान (22) ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
मृतका के पिता रवि शंकर एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिजनों के अनुसार, 3 मई रात जब सभी लोग घर पर मौजूद थे, तभी मुस्कान अपने कमरे में गई और आत्मघाती कदम उठा लिया। काफी देर तक हलचल न होने पर जब परिजनों ने देखा, तो उनके होश उड़ गए।
आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ प्रथम नरेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।