फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बीएड प्रवेश और सहायक आचार्य परीक्षा कल अलीगढ़ में, जिला प्रशासन ने की तैयारी

Sat, 30 May 2026 06:37 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजकीय महाविद्यालयों में सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा रविवार को होगी।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए अलीगढ़ जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। परीक्षा के दौरान 13 केंद्रों पर कड़ा पहरा रहेगा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लैस स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे। साथ ही परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास संचालित होने वाली सभी फोटोकॉपी की दुकानें बंद रखी जाएंगी।

विज्ञापन


रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी नगर किंशुक श्रीवास्तव ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में एक हाई-लेवल मीटिंग की। परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। जिले के कुल 6,460 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

एडीएम सिटी ने बताया कि हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल मुस्तैद रहेगा, जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार सेंटर्स का दौरा करेंगे। इस बार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कई विभागों सहित शहर के 13 प्रमुख संस्थानों को केंद्र बनाया गया है। इनमें फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एएमयू (ब्लॉक-ए), फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एएमयू (ब्लॉक-बी), डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स, एएमयू गर्ल्स स्कूल (ब्लॉक-ए), एएमयू गर्ल्स स्कूल (ब्लॉक-बी), एएमयू एबीके बॉयज स्कूल, एएमयू सिटी स्कूल, एसटीएस स्कूल (मिंटो सर्किल), सैय्यद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (एकेडमिक ब्लॉक-1), बालूलाज जैन इंटर कॉलेज, चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आचार्य परीक्षा कल 17 केंद्रों पर
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजकीय महाविद्यालयों में सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा रविवार को होगी। परीक्षा रविवार सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। नगर क्षेत्र में कुल 17 स्कूल-कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा में 7,741 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी नगर किंशुक श्रीवास्तव और आयोग के उपनिदेशक शीष कुमार ने सभी तैनात सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को गाइडलाइंस जारी की है।

परीक्षा के लिए धर्म समाज महाविद्यालय, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, टीकाराम कन्या महाविद्यालय, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, धर्म समाज इंटर कॉलेज, चंपा अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, महेश्वर इंटर कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, रतनप्रेम डीएवी इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज,श्री माहेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, श्री उदय सिंह जैन इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें