अतरौली कस्बा में रामभक्तों ने शोभायात्रा निकाली। जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। अतरौली के छर्रा अड्डा पर पूर्व चेयरमैन पवन वर्मा, आरएसएस के जिला प्रचारक विश्वप्रताप सिंह, जिला कार्यवाह रामकरण, रोहित वर्मा स्वामी, प्रकाश कसेरा, पंकज वर्मा, यतेंद्र वर्मा आदि ने प्रसाद वितरित किया। अतरौली में एलईडी पर राममंदिर में रामलला विराजमान का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
एलईडी पर सीधा प्रसारण
अलीगढ़ के सेंटर पॉइंट चोराहे पर एलईडी पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया गया। लाइव प्रसारण के दौरान महिलाओं ने राम भजनों पर जमकर डांस किया।
रामभक्तों ने निकाली ट्रैक्टर से शोभा यात्रा
कस्बा गोंडा में रामभक्तों ने ट्रैक्टर पर शोभायात्रा निकाली। गोंडा में जगह-जगह भंडारे भी हुए। रामलीला पैंठ मैदान पर पूजा अर्चना की गई। पूरा गोंडा राम पताका से पटा हुआ है।
प्रसाद वितरण, मिठाई बटी
अलीगढ़ के सेंटर पॉइंट चोराहे पर रोटरी क्लब के अलीगढ़ प्राईड ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रसाद वितरण किया। वहीं सें सेंटर पॉइंट व्यापार मंडल ने मिष्ठान वितरित किया।
सुंदर कांड पाठ
कस्बा बिजौली में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सुंदर कांड का आयोजन किया गया।
अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित मैरिस टावर पर राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रसाद वितरण किया गया।
सजा पूर्व सीएम कल्याण सिंह का आवास
अलीगढ़ में मैरिस रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पर फूल मालाओं भव्य सजावट की गई।
विजयगढ़ कस्बा के मुख्य बाजार में प्राचीन मनकामेश्वर शिव मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। मंदिर पर श्री गणेश, कार्तिक, पार्वती नंदीगढ़ के साथ आकर्षक मूर्तियां के साथ प्राण प्रतिष्ठा पंडित राजकुमार शर्मा श्रीकृष्ण शर्मा के द्वारा वेदों उच्चारण के साथ संपन्न हुई। जिसमें सुबह कलश यात्रा मंगलबाग से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होती हुई बैंड बाजों के साथ निकाली। जगह-जगह भक्तगणों ने फूल बरसाए और जगह-जगह चाय-दूध आदि का वितरण हुआ।
मंदिर के प्रबंधक शिवशंकर वार्ष्णेय ने सभी भक्तों को राम दुपट्टा पहनाकर कलश यात्रा में सम्मानित किया। युवतियों व महिलाओं ने कलश यात्रा में जमकर नृत्य किया। अलीगढ़ से भोलेनाथ पार्वती हनुमान जी की नृत्य करती हुई कलश यात्रा में झांकी निकाली, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर शिवशंकर वार्ष्णेय, दिनेशचंद राजा, विमल गांधी, राजेश गर्ग, सुमित वार्ष्णेय, मुरारीलाल वार्ष्णेय, दिगंबर सिंह, विशाल पारूआ,बसंती देवी, किरण देवी, राजरानी वार्ष्णेय,सीमा वार्ष्णेय,गुंजन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।