रोटरी इनरव्हील कोविड 1500 किमी टीकाकरण जागरूकता कार रैली को हरी झंडी दिखाते सांसद सतीश गौतम।
- फोटो : CITY OFFICE
रोटरी इनरव्हील कोविड-1500 किमी टीकाकरण जागरूकता कार रैली शनिवार को आभा होटल से कासगंज की तरफ रवाना हुई। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिनेश शुक्ला, इनरव्हील से उदिता शर्मा, मुकेश सिंघल, सांसद सतीश गौतम, सीएमओ बीपीएस कल्याणी, खैर विधायक अनूप वाल्मीकि ने हरी झंडी दिकाकर मशाल ध्वज कार यात्रा को रवाना किया।
यहां बताया गया कि यात्रा 1500 किलोमीटर की रखी गई है। जिसका मूल उद्देश्य जागरूकता लाना है। रैली कोआर्डिनेटर चेतन प्रकाश पांडेय, गौरव अग्रवाल जैन, दिव्या लहरी यात्रा को लेकर कासगंज रवाना हुई। यहां कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, ललित कुमार, डीएमओ राहुल कुलश्रेष्ठ, मधुप लहरी, योगेश कुमार सिंह, अभिषेक तोमर, ज्योति मित्तल, शलभ मित्तल, पारुल जिंदल, नाजिमा मसूद, अंजू अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, योगेश गोयल, तपेश पंवार, राजीव शुक्ला, वैशालिनी जिंदल, विनय वैश्य, अनुराग गुप्ता आदि मौजूद रहे।