फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शहर में जागरूकता रैली

विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित मनोहरी बैंकेट हॉल में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर वुमेन डॉक्टर विंग और आईएमए द्वा? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मिशन पिंक हेल्थ, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में महानगर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लड़कियों की उन्नति, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के बारे में लोगों को जागरूक करना था।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी एवं बच्चियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पिंक गुब्बारे उड़ाए गए। मिशन पिंक हेल्थ की सचिव डॉ. सुरभि अग्रवाल ने कहा कि लड़कियों के लिए आज भी ये बहुत जरूरी है कि वो सशक्त, सुरक्षित और बेहतर माहौल प्राप्त करें। उन्हें जीवन की हर सच्चाई और अधिकारों से अवगत होना चाहिए।
अध्यक्ष डॉ. जोली वार्ष्णेय ने कहा कि आज भी लड़कियों को शिक्षा, पोषण, कानूनी अधिकार और चिकित्सा से वंचित रखा जाता है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने कहा कि सशक्त समाज का निर्माण बिना बालिकाओं के संभव नहीं है। डॉ. विजय पाल, डॉ. अनुपम भास्कर, डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ, डॉ. जयंत शर्मा, डॉ. प्रभा लोहचब, डॉ. मणि भार्गव, डॉ. हमीदा तारिक, डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. नेहा सिंह आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें