जागरूकता रैली निकालते आईएमए अलीगढ़ के पदाधिकारी व विधायक संजीव राजा।
- फोटो : amar ujala
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों ने मास्क पहनने, दो गज की दूरी का ध्यान रखने एवं बार-बार हाथ धोते रहने का संदेश दिया। चिकित्सकों ने आगाह किया कि स्वस्थ होने के बाद संक्रमित व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं जो चिंता का विषय है। ऐसे में कोरोना से सतर्क रहने की जरूरत है।
मानिक चौक स्थित हाईटेक पैथोलॉजी से अब्दुल करीम चौराहे तक रैली का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने त्योहार के सीजन में बाजार में बिना मास्क एवं दूरी का ध्यान रखे घूम रहे लोगों को देखकर चिंता जाहिर की। कहा कि लोगों को यह समझना चाहिए कि कोरोना का खतरा कम जरूर हुआ है, लेकिन टला नहीं है। कोई भी यह नहीं समझे कि उसे कोरोना नहीं हो सकता है। कोरोना किसी को भी हो सकता है याद रखें कि ठीक हुए मरीजों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं एक गंभीर एवं चिंताजनक स्थिति है।
शहर क्षेत्र के विधायक संजीव राजा, आईएमए अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता, सचिव डॉ. भरत वार्ष्णेय एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि सावधानी से ही कोरोना को पराजित किया जा सकता है।