फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनीपुर हवाई अड्डा चौकी बनी, स्टाफ भी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
धनीपुर हवाई पट्टी को विकसित कर हवाई अड्डे का स्वरूप दिया जा रहा है। इसे लेकर एसएसपी मुनिराज जी के स्तर से सुरक्षा व कानून व्यवस्था की दृष्टि से यहां धनीपुर हवाई अड्डा नाम से पुलिस चौकी सृजित कर दी गई है और स्टाफ भी तैनात कर दिया गया है। यह पुलिस चौकी गांधीपार्क थाने के अधीन होगी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार धनीपुर हवाईपट्टी को विकसित कर हवाई अड्डे का स्वरूप दिया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां धनीपुर हवाई अड्डे के नाम से गांधीपार्क थाने के अधीन पुलिस चौकी शुरू की गई है। इस पर पहले प्रभारी के रूप में पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह की तैनाती की गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन से ही सिपाही पुष्पेंद्र कुमार, राहुल कुमार, अंकित कुमार व रविंद्र कुमार की इस चौकी पर तैनाती की गई है। यह चौकी और इसका स्टाफ तत्काल प्रभाव कामकाज शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें