दूसरा मैच मंगलायतन मार्वल्स और माधवास जायंट्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मार्वल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन बनाए। चेतन सिंह ने 38 रन, वरुण अग्रवाल ने 37 रन, अजयवीर ने 36 रन की पारी खेली। जायंट्स के गेंदबाज गौरांग प्रजापति ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में उतरी जायंट्स की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। पूरी टीम 19.3 ओवर में 163 रन पर सिमट गई। मोहित ने 34 रन, हृदेश सारस्वत ने 37 और रोहित शर्मा ने 21 रन बनाए। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरने का प्रयास किया, लेकिन वह नाकाम रहे। जायंट्स के गेंदबाज रोहित चौधरी ने 4 ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट चटकाए। प्रथम और अजयवीर ने दो-दो विकेट झटके।
मैन ऑफ द मैच रोहित चौधरी और फाइटर ऑफ द मैच गौरांग प्रजापति को चुना गया। पुरस्कार स्वरूप अलीगढ़ ऑटो सेंटर की तरफ से 2000 रुपये और स्काई डेक की तरफ से 1100 रुपये रेस्टोरेंट का बाउचर दिया गया। अंपायरिंग संदीप बख्श और देवेश शर्मा, कंमेंट्री प्रेम कुमार यादव, स्कोरिंग राहुल वर्मा ने की। इस अवसर पर स्वप्निल जैन, मोहम्मद ईरान, मुताहिर जैदी, निशांत सिंघल, प्रो. सौरभ कुमार, मयंक प्रताप सिंह, पुष्कर राठौर, राहुल कुमार, सौरभ चौधरी, विजय यादव, प्रहलाद अग्रवाल, त्रिलोकीनाथ वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
टीम पर होगी रुपयों की बारिश
विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। उप विजेता टीम को 71 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। मैन ऑफ द टूर्नामेंट होने वाले खिलाड़ी को हीरो कंपनी का वीडा स्कूटर मिलेगा।