फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर फुल स्पीड में रहा ऑटो बाजार 

Wed, 18 Oct 2017 01:06 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
धनतेरस पर फुल स्पीड में रहा ऑटो बाजार - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
धनतेरस पर ऑटो बाजार फुल स्पीड में रहा। ग्राहकों ने जमकर कार, बाइक, स्कूटर एवं स्कूटी से लेकर ट्रैक्टर, ऑटो, ई रिक्शा खरीदे। वाहनों के शोरूमों पर इस कदर भीड़ रही कि व्यवस्थाएं संभालना मुश्किल हो गया। वाहनों का स्टाक कम पड़ गया। कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक नजर आई।
विज्ञापन


देव मोटर्स के स्वामी अनिल अग्रवाल ने बताया कि कारों की डिमांड ज्यादा होने के चलते स्टाक कम पड़ गया। यह स्थिति एक माह से बनी हुई है। विशेष रूप से मारुति की कारों वैगनआर, ओमनी, आल्टो, सेलेरियो, स्विफ्ट डिजायर, ब्रेजा एवं ईको की जबरदस्त डिमांड है। 200 गाड़ियां एडवांस में बुक हुई हैं। इनकी सप्लाई दीपावली तक देनी है। धनतेरस पर ही 100 से ज्यादा कारें बिक गई हैं।

जीटी रोड स्थित अलीगढ़ आटो के स्वामी संजय प्रताप सिंह ने कहा कि उनके प्रतिष्ठान पर 600 से अधिक गाड़ियों की बिक्री हुई है। ग्राहकों को हीरो मोटोकॉर्प की स्कीम बेहद पसंद आई। इस वजह से पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार रिकार्ड बिक्री हुई। ग्राहकों में बाइक खरीदने की होड़ मची रही। 200 से ज्यादा गाड़ियों की एडवांस बुकिंग हुई थी।
विज्ञापन


आरएस होंडा के स्वामी पुनीत ने बताया कि एक जुलाई से होंडा के स्कूटर एवं बाइक पर दाम कम होने से ग्राहकों में इनका क्रेज बढ़ गया है। सबसे ज्यादा डिमांड 50,892 रुपये में आने वाले एक्टिवा 4जी की है। एक्टिवा 125 सीसी, बाइकों में सीबी शाइन, एसपी शाइन आदि का स्टाक कम पड़ गया है। धनतेरस वाले दिन हमारे शोरूम से 350 से ज्यादा वाहन बिके, जबकि 200 से ज्यादा एडवांस बुकिंग हुई है।

यह हमारे परिवार की पहली कार है 
देव मोटर्स से आल्टो 800 वीएक्सआई कार खरीदने के बाद पूजन करा रहे गांव नगला विजना जट्टारी निवासी किसान उपेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी दो बेटियों और बेटे को कार का बेसब्री से इंतजार है। हमारे परिवार में यह पहली कार है। चार लाख की कीमत की इस कार को खरीदने की तमन्ना पूरी होने से मैं खुश हूं। परिवार के लोग भी इसके घर आने के इंतजार में बार-बार फोन कर रहे हैं।
देव मोटर्स से 9.75 लाख की विटारा ब्रीजा कार खरीदने वाले एचडीएफसी बैंक में गाड़ी फाइनेंस का काम करने वाले गौरव सिंह ने बताया कि यह उनकी दूसरी गाड़ी है। यह गाड़ी उन्होंने अपने छह साल के बेटे के लिए गिफ्ट स्वरूप खरीदी है।

बेटे को जन्मदिन पर दिया स्कूटर 
अपने कई साथियों के साथ आरएस होंडा शोरूम मैरिस रोड पर एक्टिवा 4जी स्कूटर खरीदने आए नौरंगीलाल इंटर कालेज के अध्यापक शिवपुरी निवासी घनश्याम सिंह बघेल ने बताया कि आज उनके बेटे का जन्मदिन है। वह एएमयू में कक्षा 12 का छात्र है और लंबे समय से स्कूटर की जिद कर रहा था। धनतेरस पर यह तोहफा देकर उन्हें बहुत खुशी हुई है। 

पत्नी को दिया गिफ्ट
गांव साथा निवासी कासिमपुर पावर हाउस में आफिस असिस्टेंट के पद पर कार्यरत विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी की सहूलियत के लिए बतौर तोहफा एक्टिवा 4जी स्कूटर लिया है। विनोद के दो बेटे भी शोरूम पर साथ आए थे। स्कूटर का रंग बेटों ने ही पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें