फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: स्कूली बच्चों को टक्कर मारने का आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार, भेजा जेल, सात बच्चों समेत आठ हुए थे घायल

Sat, 08 Aug 2026 10:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

संत फिदेलिस जूनियर विंग के एलकेजी-यूकेजी कक्षा के आठ-दस बच्चों को वैन चालक लेकर आता है। वह वैन से बच्चों को लाकर स्कूल के सामने जलाली स्वीट्स वाली पट्टी पर रुका। वहां बच्चों को उतारकर एक लाइन में हाथ पकड़कर सड़क पार करा रहा था। तभी क्वार्सी की ओर से सवारियां लेकर गांधीपार्क की ओर जा रहा तेज रफ्तार ऑटो आया और सड़क पार कर रहे बच्चों व वैन चालक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
ऑटो की टक्कर से बच्चे घायल - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित संत फिदेलिस स्कूल के पास तेज रफ्तार ऑटो से स्कूली बच्चों को कुचलने के आरोपी चालक को क्वार्सी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने ऑटो को भी सीज कर लिया है। शुक्रवार सुबह अनियंत्रित ऑटो ने स्कूल जा रहे बच्चों और एक राहगीर को टक्कर मार दी थी, जिसमें सात बच्चे और एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक घायल राजीव शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने होली चौक निवासी आरोपी ऑटो चालक ऋषि कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।  

विज्ञापन


ऑटो ने बच्चों को मारी थी टक्कर, सात बच्चों समेत आठ हुए थे घायल
घटनाक्रम के अनुसार संत फिदेलिस जूनियर विंग के एलकेजी-यूकेजी कक्षा के क्वार्सी बाईपास की पट्टी के आठ-दस बच्चों को वैन चालक ज्वालापुरी का राजीव कुमार लेकर आता है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह वैन से बच्चों को लाकर स्कूल के सामने जलाली स्वीट्स वाली पट्टी पर रुका। वहां बच्चों को उतारकर एक लाइन में हाथ पकड़कर सड़क पार करा रहा था।

तभी क्वार्सी की ओर से सवारियां लेकर गांधीपार्क की ओर जा रहा तेज रफ्तार ऑटो आया और सड़क पार कर रहे बच्चों व वैन चालक राजीव को टक्कर मार दी। इस दौरान राजीव तो मौके पर ही गिर गया, जबकि कुछ बच्चे ऑटो के साथ आगे तक घिसटते चले गए। यह देख वहां अपने बच्चों को छोड़ने आए अभिभावकों व बच्चों ने शोर मचाया। आनन-फानन भीड़ ने ऑटो चालक को पकड़ लिया। मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने भी उसे हिरासत में लेकर क्वार्सी पुलिस को खबर दे दी। इसी बीच स्कूल स्टाफ भी अंदर से बाहर आ गया। दुर्घटना में घायल हुए राजीव व सात बच्चों को दीनदयाल अस्पताल भेजा गया। खबर पाकर सभी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहां तीन बच्चों को तो हल्की चोटों के चलते प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Aligarh News: संत फिदेलिस स्कूल के सामने ऑटो ने बच्चों को मारी टक्कर, सात बच्चों समेत आठ घायल, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल राजीव नगर के पांच वर्ष के अर्नब पुत्र रवि कुमार, देवी नगला की तीन वर्ष की ईना यादव पुत्री प्रदीप कुमार, गणेशधाम कालोनी के चार वर्ष के दक्ष पुत्र महेश कुमार व एटा चुंगी के पांच वर्ष के आर्यन पुत्र विपुल को भर्ती किया गया। इनमें से कुछ के सिर में, हाथ पैर में चोट है। बाद में इन्हें भी परिजन दूसरे अस्पतालों में ले गए। इधर, सूचना पर आई क्वार्सी पुलिस ने चालक ऑटो सहित थाने भेज दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें