अक्षय तृतीया पर अनबूझे मुहूर्त के चलते बड़ी संख्या में शादियां होंगी और बैंड-बाजों के साथ शहनाइयां गूंजेंगी। इस दिन नया वाहन लेना, गृह प्रवेश करना, आभूषण खरीदना जैसे शुभ काम किए जाते हैं।
अक्षय तृतीया का त्योहार इस बार 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा का कहना है कि इस दिन को मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी के लिए विशेष शुभ माना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया ग्रहों का सुखद संयोग लेकर आ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ग्रहों का यह संयोग देश एवं आमजन के लिए सुख-शांति, समृद्धि एवं संपन्नता लाने वाला होगा। इस दिन दान पुण्य करना विशेष फलदायी होता है और इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है और कोई भी मांगलिक कार्य बिना किसी मुहूर्त के किए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अनबूझे मुहूर्त के चलते बड़ी संख्या में शादियां होंगी और बैंड-बाजों के साथ शहनाइयां गूंजेंगी। इस दिन नया वाहन लेना, गृह प्रवेश करना, आभूषण खरीदना जैसे शुभ काम किए जाते हैं। नई जमीन खरीदना, शेयर मार्केट में निवेश करना, नया बिजनेस शुरू करना भी अक्षय तृतीया के दिन लाभकारी सिद्ध होता है।