फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शिवदत्त सागर मुनिराज का चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
 शिवदत्त सागर एवं पद्मदत्त सागर मुनिराज के मंगल प्रवेश पर स्वागत करते जैन समाज के लोग। - फोटो : samvad
विज्ञापन
खिरनी गेट स्थित लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन ट्रस्ट में मंगलवार को शिवदत्त सागर एवं पद्मदत्त सागर मुनिराज का पहली बार चातुर्मास के लिए भव्य मंगल प्रवेश हुआ। बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने जयघोष, मंगल आरती और पुष्पवर्षा कर मुनिराजों का स्वागत किया।
विज्ञापन

दोनों मुनिराज सासनी से पदविहार करते हुए मडराक टोल प्लाजा के निकट सुरेश कुमार जैन के फार्म हाउस पहुंचे। इसके बाद आगरा रोड स्थित शिवा गेस्ट हाउस से सकल जैन समाज की ओर से मंगल प्रवेश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और धार्मिक जयघोष के बीच यात्रा सासनी गेट मार्ग से होकर बाग वाले मंदिर पहुंची। यात्रा में 25 फीट लंबा जैन ध्वज आकर्षण का केंद्र रहा।
भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने अपने प्रतिष्ठानों और घरों के बाहर आरती उतारकर मुनिराजों का अभिनंदन किया। वहीं, 25 पुण्यार्जकों ने 25 थालियों में दोनों मुनिराजों का पाद प्रक्षालन कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया ने बताया कि जैन धर्म में चातुर्मास का विशेष महत्व है। इस दौरान मुनिराज चार माह तक एक स्थान पर रहकर तप, ध्यान, स्वाध्याय और धर्मोपदेश करते हैं। मीडिया प्रभारी मयंक जैन ने बताया कि मुनिराज आगामी चार माह तक बाग वाले मंदिर में विराजमान रहेंगे। इस दौरान प्रवचन, धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में प्रद्युम्न कुमार जैन, विजय कुमार जैन, नरेंद्र कुमार जैन, रविंद्र जैन, सुरेश जैन, अनिल जैन, मुकेश जैन, डॉ. पीके जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें