अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र और आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा। प्रवेशपत्र और आधार कार्ड से मिलान करने के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 9 नवंबर को ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में होगी। परीक्षा में कक्षा नौ से 12 तक के 1155 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
परीक्षा में कक्षा नौ के 270, 10वीं के 274, कक्षा 11 के 424 और 12वीं के 187 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र और आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा। प्रवेशपत्र और आधार कार्ड से मिलान करने के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
परीक्षार्थियों को केंद्र पर सुबह 10 बजे तक पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेशपत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। अपने साथ नीले और काले रंग का बॉल पेन लाएं। -श्याम कुंतैल, केंद्र व्यवस्थापक, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
केंद्र पर ऐसे पहुंचे
अलीगढ़ शहर की तरफ से आने वाले परीक्षार्थी क्वार्सी चौराहा से रामघाट मार्ग की ओर आएं। चौराहा से करीब 800 मीटर दूरी पर दाहिनी ओर गीतांजलि हॉस्पिटल है। उसके बराबर सड़क से शंकर विहार कॉलोनी स्थित ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल केंद्र पहुंचे।
अतरौली की तरफ की से आने वाले परीक्षार्थी 38वीं वाहिनी पीएसी से क्वार्सी चौराहा की ओर आएं। पीएसी से 500 मीटर दूरी पर बायीं ओर गीतांजलि हॉस्पिटल है। उसके बराबर सड़क से शंकर विहार कॉलोनी स्थित ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल केंद्र पहुंचे।