फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: हाईवे के किनारे फेंके प्रतिबंधित पशु अवशेष, हंगामा, अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 08 Nov 2025 09:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

क्षेत्राधिकारी संजीव तोमर ने बताया कि बोरों में बंद कर प्रतिबंधित पशु के अवशेष हाईवे के किनारे फेंके गए हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
करणी सैन युवा शक्ति के पदाधिकारी थाने में कार्रवाई की मांग करते - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र में हाईवे पर भांकरी के पास 8 नवंबर सुबह बोरों में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे करणी सेना, गोरक्षा दल, हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने प्रतिबंधित पशु कट्टी का आरोप लगाते हुए मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े छह बजे संगठन से जुड़े एक पदाधिकारी को हाईवे के किनारे बोरों में प्रतिबंधित पशु के अवशेष दिखाई दिए। सूचना पर गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष सचिन राघव, संयोजक भूपेंद्र राजपूत, करणी सेना के ज्ञानेंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारी पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी खबर मिलते ही क्षेत्राधिकारी संजीव तोमर, थाना प्रभारी सचिन कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद पदाधिकारियों ने पशु अवशेष को दफना दिया। क्षेत्राधिकारी संजीव तोमर ने बताया कि बोरों में बंद कर प्रतिबंधित पशु के अवशेष हाईवे के किनारे फेंके गए हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें