थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की, विरोध करने पर आरोपी व उसके परिजनों ने महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीते शुक्रवार को वह अपने घर से बाजार में कपड़े खरीदने गई थी। इसी दौरान एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर गाली गलौज की। उसके बाद आरोपी युवक परिवार के तीन अन्य लोगों के साथ महिला के घर में घुस आए। आरोप है कि चारों ने मारपीट उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोरगुल की आवाज सुनकर पति व अन्य लोगों को आते देख आरोपी भाग गए। पीड़िता तहरीर पर अतुल कुमार, अशोक कुमार समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।