अलीगढ़ के गंगीरी थाना अंतर्गत गांव उदयपुर पर 5 जी की लाईन बिछाने का काम चल रहा था। दो बदमाशों ने काम कर रहे मजदूरों के कनपटी पर तमंचा रख कर मार पीट की। लाखों रूपये की कीमत वाली मिट्टी की खुदाई करने वाली डी जी मशीन व बाइक लूटने की कोशिश की।
लूट कर बाईक पर भाग रहे दो बदमाशों में से एक बदमाश को मशीन व बाईक समेत ग्राम बिलौना से चितरासी बम्बे पर दबोच लिया। कासगंज के नमैनी गांव निवासी कमल सिंह पुत्र भगवान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित से डीजी मशीन और बाइक बरामद की है।
गिरफ्तार किए गए शातिर कमल सिंह पर अलीगढ़ के दादों व गंगीरी थाने में तीन मामले दर्ज हैं। वहीं कासगंज के ढोलना और कोतवाली में पांच मुकदमे दर्ज हैं।