पालीमुकीमपुर के गांव बीलपुरा में सैन्य कर्मी के प्लाॅट पर कुछ लोगों ने कब्जा करने की नीयत से जेसीबी से दीवार ध्वस्त कर दी। सैन्य कर्मी की पत्नी सुनीता ने एसएसपी को तहरीर देकर मुख्यमंत्री व अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।
गांव बीलपुरा निवासी सुनीता ने बताया कि उनके पति नितेंद्र सेना में जवान हैं, उनकी तैनाती कश्मीर में है। गांव के ही कुछ लोगों ने 25 मार्च मंगलवार की रात करीब 11 बजे उसके प्लाॅट पर धाबा बोल दिया। जेसीबी से प्लॉट की दीवार तोड़ दी।
पीड़ित व उसके देवर और जेठ ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हथियार लहराए। धमकी दे गए कि कहीं शिकायत की तो उसे और उसके बेटों का अपहरण करके जान से मार देंगे। पीड़िता ने बताया कि पति कई महीने बाद गांव आ पाते हैं। उसने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है। एसएसपी ने सीओ छर्रा को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।