युवक सामान लेने के लिए लोधा जा रहे था, तभी रास्ते में गांव के ही पांच-छह लोग मिले। रोककर उसे मारा-पीटा। विरोध करने पर उसकी दाहिनी आंख की तरफ तमंचे की बट मार कर घायल दिया। फायरिंग भी की।
थाना लोधा क्षेत्र के गांव मूसेपुर में 26 मार्च शाम छह बजे के करीब दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से आरोपियों ने दूसरे पक्ष के युवक को तमंचे की बट से पीट कर फायरिंग कर दी। पीड़ित ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ लोधा थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव मूसेपुर निवासी मयंक कुमार पुत्र राधेश्याम ने लोधा थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 26 मार्च शाम साढे छह बजे के करीब वह अपने घर से कुछ सामान लेने के लिए लोधा जा रहे थे, तभी रास्ते में गांव के ही पांच-छह लोग मिले। रोककर उसे मारापीटा। विरोध करने पर उसकी दाहिनी आंख की तरफ तमंचे की बट मार कर घायल दिया। फायरिंग कर दी।
उसने शोर मचाया तो गांव के कुछ लोग पहुंच गए। खबर पर परिवार के लोग भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बुलाया। पीड़ित युवक ने गांव निवासी अभिषेक उर्फ कालू पुत्र ओमप्रकाश, जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र रेशमपाल, आकाश शर्मा पुत्र पवन कुमार शर्मा, अंशु पुत्र भूपेंद्र उर्फ भोपा व आकाश पुत्र बब्बन के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ लोधा अंकित ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।