फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों को दबोचने गई पुलिस टीम पर हमला, आरोपियों को छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र के कासिम नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पशु तस्करों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस की टीम पर इलाके के लोगों ने हमला कर दिया। हमलावर भीड़ आरोपियों को छुड़ा ले गई। सूचना पर पहुंची भारी मात्रा में पुलिस फोर्स ने स्थिति को संभाला। इसके साथ ही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। हमले में भीड़ ने पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी।
विज्ञापन

वाकया दोपहर एक बजे करीब का है। थाना पुलिस से दरोगा हरेंद्र और सिपाही बृजमोहन पशु तस्करी में वांछित चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी को पहुंची थी। पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर दी। इसी बीच आरोपियों के परिवार और उनके समर्थक पुलिस पर हावी हो गए। दरोगा ने समझाने की कोशिश की तो सिपाही-दरोगा पर हमला कर दिया। दरोगा की वर्दी फाड़ दी। काफी देर तक हंगामा होता रहा। हाथापाई में जैसे-तैसे खुद को बचाते हुए पुलिस ने थाने पर हमले की सूचना दी। भारी मात्रा में पहुंचे पुलिस अमले ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। थाना सासनी गेट इंस्पेक्टर जावेद खां के मुताबिक पुलिस पर हमला करने वालों में शामिल दो महिलाओं रुकसार और शबाना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार महिलाओं को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें