फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरिया मार्केट में युवक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ऊपरकोट कोतवाली के सराय कुतुब में दो परिवारों के बीच होली पर रंग डालने को लेकर हुआ विवाद एक हत्या के बाद भी थम नहीं रहा है। सोमवार की सुबह मृतक के छोटे भाई पर बजरिया मार्केट में चाकू से हमला हो गया।

विज्ञापन


हमलावर हत्यारोपी के परिवार का ही सदस्य है। गनीमत रही की युवक ने साहस दिखाते हुए खुद को बचा लिया और राहगीरों की मदद से हमलावर को दबोचकर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

बाबू पुत्र नेकसेराम निवासी सराय कुतुब, बाबरी मंडी सोमवार की सुबह किसी काम से बाजार जा रहा था। बाबू के अनुसार भाई जितेंद्र की हत्या के आरोपी गणेश के परिवार का एक सदस्य उसे रास्ते में मिल गया। उसने चाकू से हमला कर दिया। बमुश्किल उससे अपनी जान बचाई। हमलावर को दबोचकर पुलिस के हवाले कर उसके खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


बाबू ने बताया कि बीते बुधवार की रात बड़े भाई जितेंद्र की मोहल्ले के गणेश और उसके एक साथी उमेश उर्फ लुक्का ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। इंस्पेक्टर ऊपरकोट कोतवाली रविंद्र कुमार सिंह के अनुसार मामले की तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें