फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: तीमारदारों ने डॉक्टर के साथ की मारपीट, डाक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था 

Thu, 04 Mar 2021 04:06 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के साथ तीमारदारों ने बुधवार की रात आपातकालीन में मारपीट कर दी थी। नाराज डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को हड़ताल पर चले गए। रेजीडेंट्स डॉक्टर एसोसिएशन ने जनरल बॉडी मीटिंग के बाद हड़ताल का फैसला लिया। 
विज्ञापन


डॉक्टर पर हुए हमलों की शिकायत वाइस चांसलर से भी की गई है। डॉक्टरों की मांग है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाय। डाक्टरों के हड़ताल के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन


डाक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से लौटाया जा रहा है। इलाज न मिलने से परेशान कुछ मरीज तो गेट के पास ही लेट गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें