फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : भाजपा नेता पिंका ठाकुर केखिलाफ कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता लालजी वर्मा व पूर्व जिपं सदस्य व भाजपा नेता महेंद्र प्रताप उर्फ पिंका ठाकुर के बीच हुई फायरिंग मामले में अब पिंका की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। पुलिस ने पिंका के दोनों घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिए हैं। मंगलवार को पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर और माइक से घोषणा कराकर कुर्की नोटिस चस्पा कराया। एलान किया कि अगर पिंका ठाकुर जल्द हाजिर न हुआ तो कुर्की आदि की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मूल रूप से पैराई गभाना के पिंका ठाकुर व भुकरावली के लालजी वर्मा के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 22 दिसंबर 2021 को दोनों के बीच सुरक्षा विहार में फायरिंग हो गई थी। इस घटना में एक तरफ लालजी के बड़े बेटे राजीव के पैर में गोली लगी थी, जबकि पिंका के पेट में गोली लगी थी। इस मामले में दोनों ओर से मुकदमे दर्ज हुए। हालांकि हालत नाजुक होने पर पिंका को तत्काल गुरुग्राम के अस्पताल में ले जाया गया, जबकि पुलिस ने लालजी वर्मा, राजीव, उनके दूसरे पूर्व जिला पंचायत सदस्य बेटे नरेंद्र वर्मा, मदन को जेल भेज दिया था। अचानक पुलिस को पिंका की सही जानकारी मिलना बंद हो गई। इसी क्रम में पुलिस ने पिंका के खिलाफ अदालत से कुर्की नोटिस प्राप्त किया और इंस्पेक्टर बन्नादेवी रामकुंवर सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव पैराई और टाइगर लॉज स्थित घर पहुंच कर मुनादी कराते हुए, डुगडुगी पिटवाते हुए इसे चस्पा कराया। सीओ द्वितीय मोहसिन खान ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
लालजी के दो बेटे देर शाम हुए रिहा
इस घटना में भाजपा नेता लालजी वर्मा के दो बेटे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र वर्मा व मदन मंगलवार देर शाम जेल से रिहा कर दिए गए। दोनों को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा किया गया है। इस खबर पर नरेंद्र के तमाम समर्थक, परिजन व भाजपाई जेल गेट पर मौजूद रहे। नरेंद्र का स्वागत किया। नरेंद्र ने बताया कि अदालत में जमानत के लिए पिता व बड़े भाई की अर्जी पर तारीख नियत है। जल्द उनकी भी रिहाई की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें