सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली को प्रदेश सरकार की ओर से 11 नई एंबुलेंस मिली हैं। 8 मई को सूबे के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और पूर्व मंत्री राजवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया।
विज्ञापन
सीएमओ डाॅ. नीरज त्यागी ने बताया कि अतरौली में सात 102, तीन 108 एंबुलेंस मिली हैं। एक एंबुलेंस वेंटिलेटर युक्त एडवांस सपोर्ट सिस्टम से लैस है। मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। जरूरतमंदों को आयुष्मान योजना से बिना पैसा खर्च किए बेहतर इलाज मिल रहा है। जनता की सहूलियत लिए दो अतिरिक्त एंबुलेंस विधायक निधि से उपलब्ध कराई जाएंगी।