डीएवी इंटर कॉलेज में प्रतिभागी छात्र
- फोटो : संवाद
अलीगढ़ के डीएवी इंटर कॉलेज में 8 मई को अमर उजाला वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। “देश हित में एक देश एक चुनाव” विषय पर पक्ष व विपक्ष के प्रतिभागियों ने अपनी बेबाक राय रखी। प्रतियोगिता में छत्रकांत, प्रांजल, कपिल, हर्ष, अभिषेक व चिराग ने बाजी मारी। यह प्रतिभागी जिला स्तर पर होने वाली वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 7-8) में पक्ष में विचार व्यक्त करने वाले छत्रकांत पहले स्थान पर रहे। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव होने से देश की काफी धनराशि बचेगी। विपक्ष में प्रांजल प्रथम रहे। मध्यम वर्ग (कक्षा 9-10) के पक्ष में विचार व्यक्त करने वाले अभिषेक पहले स्थान पर रहे। विपक्ष में चिराग ने पहला स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 11-12) में पक्ष में विचार व्यक्त करने वाले हर्ष पहले स्थान पर रहे। विपक्ष में कपिल प्रथम स्थान पर रहे।
इनके अलावा छात्र हितेष, ललित शर्मा, दक्षेश प्रताप सिंह ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या डॉ. विपिन वार्ष्णेय ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शिक्षक डॉ. संजीव कुमार, भावना शर्मा, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुदीप यादव, रौदास कुमार, समय लाल, कैलाश चंद्र रावत, डॉ. धर्मेंद्र, प्रवेंद्र कुमार, दिग्विजय सिंह मौजूद रहे।