फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पति से अलग रह रही महिला सिपाही को प्रेम में फंसाया, एथलीट ने किया दुष्कर्म, लाखों के जेवर-नकदी हड़पे

Sat, 16 Nov 2024 02:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला सिपाही का अपने पति से विवाद चल रहा है और वह उससे अलग रहती है। इसी दौरान उसकी जान-पहचान देवसैनी निवासी एथलीट से हुई। एथलीट ने महिला सिपाही को अपने जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसका शोषण शुरू कर दिया।
विज्ञापन
महिला सिपाही से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में तैनात एक महिला सिपाही ने अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के गांव देवसैनी निवासी एथलीट के खिलाफ दुष्कर्म और लाखों के जेवर व नकदी हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्वार्सी पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अलीगढ़ के निकटवर्ती जिले की निवासी महिला सिपाही का अपने पति से विवाद चल रहा है और वह उससे अलग रहती है। इसी दौरान उसकी जान-पहचान देवसैनी निवासी जतिन चौधरी से हुई। जतिन चौधरी ने महिला सिपाही को अपने जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसका शोषण शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि जतिन चौधरी ने एक कार खरीदने के बहाने करीब 3.50 लाख रुपये चार दिन की कहकर उधार ले लिए। आरोपी ने यह पैसे नहीं लौटाए तथा धीरे-धीरे उससे 15 लाख रुपये और हड़प लिए। लाखों रुपये के जेवर भी जतिन और उसके परिवार ने अपने पास रख लिए।

पीड़िता को जब षड्यंत्र का पता चला तो उसने अपने 15 लाख रुपये और लाखों रुपये के सोने के जेवर वापस मांगे। इस पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अधिक दबाव बनाया तो 16 जून 2024 को जतिन और उसके पिता ने जेवर और नकदी वापस करने के बहाने घर पर बुला लिया। महिला सिपाही के विरोध करने पर भी जतिन ने मकान के निचले हिस्से में उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सिपाही का आरोप है कि दुष्कर्म का विरोध करने पर जब उसने शोर मचाया तो जतिन का छोटा भाई और उसकी मां व छोटी बहन भी आ गई। आरोपी ने उसकी लात घूंसों से पिटाई की। वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो वह अस्पताल में भर्ती थी। इसके बाद उसके अश्लील वीडियो दिखाकर रुपये ठगे गए।

पीड़िता का कहना है कि वह 27 जुलाई को हाथरस पुलिस लाइन में अपने सरकारी कमरे में थी। तब आरोपी ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उससे बार-बार मिलने का दबाव बनाता रहा और अवैध असलहे दिखाकर डरता रहा। जतिन ने अपने दो हिस्ट्रीशीटर चाचा का नाम लेकर भी उसे डराया। बताया जाता है कि जतिन चौधरी एथलीट रह चुका है। वह प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर दौड़ में शामिल रहा है।
महिला की शिकायत पर जतिन चौधरी और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।- विजय कांत शर्मा, थाना क्वार्सी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें