फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के विकास में अटल टिंकरिंग लैब अहम : राणा

विज्ञापन
अटल टिकरिंग लैब का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री सुरेश राणा - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि अटल टिंकरिंग लैब छात्रों के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैर रोड में लैब का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि छात्रों की वैज्ञानिक सोच को अग्रसर करने में लैब सहायक होगी। यह लैब कक्षा 6 से ही छात्रों में वैज्ञानिक नवाचार को विकसित करेगी।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा कि यह लैब आत्म निर्भर भारत बनाने की दिशा में अग्रसर होगी। जिले में दूसरी अटल टिंकरिंग लैब हमारे विद्यालय में स्थापित हो रही है। मुख्य वक्ता डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच का विकास बाल अवस्था से किया जाना चाहिए। इसलिए भारत सरकार का यह कदम देश को विश्व में अग्रणी स्थान दिलाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक जितेंद्र कुमार ने कहा कि हमारा लक्ष्य ब्लॉक स्तर पर विद्या भारती के ऐसे विद्यालय स्थापित करने का है, जो आंग्ल भाषा की पढ़ाई कराएं पर अंग्रेजियत से दूर रहें। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमारी, प्रबंधक डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (सदस्य विधान परिषद) नेे सांसद एटा राजवीर सिंह, विधायक दलवीर सिंह, विधायक संजीव राजा को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्र्रम में अशोक सारस्वत, विनोद शर्मा, मदन मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें