सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव जियाउर्रहमान और जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने अलीगढ़ में राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना की आवश्यकता बताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भी दिया। मुख्यमंत्री ने विवि की स्थापना का आश्वासन भी सपा छात्र नेताओं को दिया। जियाउर्रहमान ने मुख्यमंत्री को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के लिए भगवान हनुमान की तस्वीर भेंट की, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की।
जियाउर्रहमान से मुख्यमत्रंी ने नाम पूछा और तस्वीर के चयन को नेताजी की पसंद बताया। मुख्यमंत्री ने सपा छात्र नेताओं से 2017 की तैयारियों के लिए जुटने को कहा। जियाउर्रहमान ने कहा कि नौजवानों और छात्रों के हितैषी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हमने राजकीय विवि की स्थापना को अलीगढ़ की जरुरत बताते हुए पत्र दिया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि अनुपूरक बजट में अलीगढ़ को राजकीय विवि अवश्य मिलेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, लोहिया वाहिनी पूर्व जिला महासचिव तरुन राना मौजूद रहे।