फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी बेटी संग दुष्कर्म में जेल जा चुका एक आरोपी, क्राइम रिकार्ड बढ़ा रहा लोगों का गुस्सा

Sat, 08 Jun 2019 02:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
गुस्से में लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अलीगढ़ हत्याकांड मामले में एक आरोपी का क्राइम रिकार्ड इस घटना में लोगों के गुस्से की बड़ी वजह बन रहा है। बच्ची का परिवार, उसके परिवार की महिलाएं और हर दूसरा आदमी यह मान रहा है कि वह घटना में शामिल है, बच्ची के साथ कुछ न कुछ गलत हुआ होगा। इसी वजह से लोगों में मुख्य आरोपी व उसके साथी के परिवार के प्रति गुस्सा इस कदर है कि अगर उन्हें मौका मिल जाए तो वह उनके घरों में जाकर कोई भी बड़ा कदम उठा लें।

विज्ञापन


अपनी बेटी संग दुष्कर्म में जेल गया था एक आरोपी
बच्ची की हत्या में जेल गए मुख्य आरोपी का दोस्त पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उस पर कुल चार मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें दिल्ली में किसी लड़की को फुसलाकर लाने, कस्बा टप्पल में छेड़खानी करने और टप्पल में ही अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज है। 

वहीं टप्पल पुलिस ने मुख्य आरोपी के दोस्त पर गुंडा एक्ट का भी मुकदमा दर्ज कर रखा है। उसके इस रिकार्ड के चलते लोग इस घटना में बच्ची संग किसी न किसी बुरे अंदेशे से गुस्से में हैं।
विज्ञापन


जब चीखते आरोपी के खिलाफ बिफरी चाची
दोपहर में मीडियाकर्मियों जमावाड़ा बच्ची के घर पर लगा हुआ था। उसके परिजनों से बातचीत चल रही थी। इसी दौरान दूसरे घर से बच्ची की चाची चीखते हुए आई और उसने सीधे आरोपी पर आरोप लगाते हुए बिफर पड़ी। उसने कहा कि वह इस मुकदमे में है और बच्ची को बुरी नीयत से ही मारा गया है। इस वजह से लोगों में बेहद गुस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें