फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पल कांड: पुलिस की लापरवाही उजागर, निवर्तमान इंस्पेक्टर टप्पल समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 08 Jun 2019 09:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

टप्पल के चर्चित मासूम हत्याकांड में पुलिस लापरवाही उजागर हुई है। इसके चलते एसएसपी ने तीन दिन पहले लाइन हाजिर किए गए निवर्तमान इंस्पेक्टर केपी सिंह चहल सहित पांच पुलिसकर्मियों को गुरुवार देर रात निलंबित कर दिया। निवर्तमान कर्मियों में थाने के तीन दरोगा व एक सिपाही शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पर गुमशुदगी देरी से लिखने के अलावा, बच्ची की खोज में और हत्या होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही का आरोप है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार नितर्वमान इंस्पेक्टर टप्पल कुशलपाल सिंह चहल, थाने के तीन सब इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह, अरविंद कुमार, शमीम अहमद व सिपाही राहुल यादव को निलंबित किया गया है। 

इन पांचों पर क्रमवार यह आरोप हैं कि पहले तो बच्ची 30 मई को गायब हुई और परिजन थाने गए तो इन्होंने 31 मई को गुमशुदगी क्यों दर्ज की। उसी दिन क्यों नहीं, इसके अलावा बच्ची को खोजने और हत्या की जानकारी होने के बाद आरोपियों को खोजने में भी लापरवाही की गई और पुलिस टीम में समन्वय का भी अभाव दिखा। 
विज्ञापन


एसएसपी, अलीगढ़ आकाश कुलहरि ने बताया कि हम इस मामले को फास्ट ट्रैक अदालत में ले जाने का प्रयास करेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म या एसिड का कोई जिक्र नहीं है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें