आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। त्योहारों पर भी बहुत सी आशा को मानदेय नहीं मिला। उन्होंने वेतनमान 25,000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की।
अलीगढ़ की आशा कार्यकर्ताओं ने 1 नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समय से मानदेय भी नहीं उपलब्ध कराया जाता है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी मोहम्मद अमान को सौंपा।
विज्ञापन
आशा नेता संजू देवी और उमा देवी ने कहा कि सरकार हर योजना का पैसा भेज रही है, लेकिन हमें पूरा नहीं मिलता। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसमें खेल कर रहे हैं। सीएचसी से लेकर जिला कार्यालय पर हमारी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। त्योहारों पर भी बहुत सी आशा को मानदेय नहीं मिला।
उन्होंने वेतनमान 25,000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। मौके पर मंजू चौधरी, नीतू, कंचन, मोनिका, मंजू शर्मा, प्रेम कुमारी, अंजू चौधरी, सीमा, शकुंतला देवी, इंद्रावती, सुमन सिंह आदि मौजूद रहीं।