फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: धान की आवक बढ़ी तो मंडी के बाहर लगीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें

विज्ञापन
धनीपुर मंडी के बाहर खड़ीं धान से लदीं ट्रैक्टर ट्रॉलियां। - फोटो : samvad
विज्ञापन
धान की बंपर पैदावार के बीच धनीपुर मंडी में किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन बंद रहने के बाद शुक्रवार देर रात मंडी खुलते ही धान लेकर पहुंचे किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे मंडी के बाहर जीटी रोड पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात प्रभावित होने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

धान बेचने के लिए मंडी पहुंचे किसानों को अपनी उपज की बिक्री के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। खरीद की धीमी रफ्तार और अव्यवस्थाओं के चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई किसान मंडी परिसर में ही दिन-रात गुजारने को मजबूर हैं। उनके सामने खाने-पीने से लेकर आराम करने तक की समस्या बनी हुई है। समय पर धान नहीं बिकने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।
मंडी में वाहनों की संख्या बढ़ने से जीटी रोड पर आवागमन प्रभावित हुआ। सड़क के दोनों ओर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों की कतारें लगने से जाम जैसे हालात बन गए।
विज्ञापन

मंडी सचिव मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि मंडी खुलते ही बड़ी संख्या में किसान धान लेकर पहुंचे हैं। इसी कारण जीटी रोड पर वाहनों की कतारें लगी हैं। वहीं, एसपी ट्रैफिक प्रवीण यादव ने बताया कि वाहनों को सड़क किनारे कराया गया है, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और आवागमन प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें