एमआईपी में फार्मा फेस्ट 2021 के रंगारंग समापन समारोह पर सम्मानित बच्चे साथ में संस्थापक चैयरमेन डॉ.
- फोटो : CITY OFFICE
महलवार इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी अतरौली में आयोजित तीन दिवसीय फार्मा फेस्ट 2021 का शनिवार को धूमधाम से समापन हुआ। अंतिम दिन शुभारंभ संस्थापक चेयरमैन डॉ. डीएस महलवार, अंतरराष्ट्रीय चित्रकार महेश सिंह किंग, आईआईएमटी प्राचार्य शंभू केएन सिंह रावत, एमआईपी प्राचार्य विकास मलिक, पुष्कल कुलश्रेष्ठ, जितेंद्र महलवार, कुलदीप गौड़ ने दीप जलाकर किया। यहां आर्यन खान को मिस्टर फ्रेशर व हेमलता राजपूत को मिस फ्रेशर चुना गया। डी फार्मा सत्र 2019-20 के टॉपर गुड़िया, रूपेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र कुमार को भी सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय चित्रकार महेश सिंह किंग ने कहा कि जीवन में फिरंगी बनो, गुरु का आदर करो। गलत आदतों को छोड़ कर वह पाया जा सकता है, जो आप सोचते हैं। यहां फिट यूथ फिट इवेंट थीम पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मान भी दिया गया। इस मौके पर उर्मी, हनी शर्मा, शोभा, साकेंद्र सिंह, विनोद सिंह, विवेक सिंह, कुलदीप सिंह, भावना, हिना, तारिक, उमेश पंडित, संतोष कुमार, चमन शर्मा आदि मौजूद रहे।